हर कोई नए साल का स्वागत कर रहा है। इस लिस्ट में पहला नाम आता है बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का, जो नए साल का स्वागत किया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें प्रियंका धूप में झूले पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर में प्रियंका (Priyanka Chopra) ने पर्पल कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई है साथ ही में उन्होंने इससे मैच करते हुए शूज भी पहने हुए हैं। खुले बालों में सनग्लासेस लगाकर स्माइलिंग फेस के साथ प्रियंका का लुक बहुत ही स्टनिंग लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा,नए साल 2022 के लिए तैयार।’
View this post on Instagram
गौरतलब है किप्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लॉस एंजलिस वाले घर पर हैं और नए साल के स्वागत की तैयारियों में लगी हुईं हैं। वहीं उनके वर्कफ़्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स में उनके शानदार अभिनय को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में प्रियंका ने सती का किरदार निभाया था। प्रियंका जल्द ही अमेरिकन फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में भी नजर आयेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved