img-fluid

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने बॉक्स आफिस पर रचा इतिहास, जानें 2026 में कितनी हुई कमाई…

November 17, 2026

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) के लिए 2026 बेहद खास साबित हो रहा है. इस साल बॉक्स ऑफिस (box office) पर फिल्मों की ऐसी धूम देखने को मिली है कि कमाई के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए हैं. बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर साउथ सिनेमा (South Indian Cinema) और हॉलीवुड (Hollywood) तक की फिल्मों ने थिएटर में दर्शकों को खींचा है. खास बात यह है कि साल खत्म होने में अभी डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त बाकी है, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस ने अब तक का सबसे बड़ा साल दर्ज कर लिया है. अब इंडस्ट्री की नजर एक ऐसे आंकड़े पर है, जिसे छूना भारतीय थिएट्रिकल मार्केट के लिए बड़ी उपलब्धि होगी.


  • बॉलीवुड, साउथ इंडियन सिनेमा और हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों ने मिलकर सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ जुटाई है. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई नमित मल्होत्रा की मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ ने इस कमाई को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. अब इंडस्ट्री की नजर 15,000 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े पर टिकी हुई है.

    इस साल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की ऐसी धूम देखने को मिली है कि कमाई के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा और हॉलीवुड तक की फिल्मों ने थिएटर में दर्शकों को खींचा है. खास बात यह है कि साल खत्म होने में अभी डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त बाकी है, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस ने अब तक का सबसे बड़ा साल दर्ज कर लिया है. अब इंडस्ट्री की नजर एक ऐसे आंकड़े पर है, जिसे छूना भारतीय थिएट्रिकल मार्केट के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 15 नवंबर 2026 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस का कुल ग्रॉस कलेक्शन 13,775,00,00,000 यानी 13,775 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसके साथ ही 2025 का 13,350 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड टूट गया है. यानी 2026 ने पिछले साल के मुकाबले करीब 425 करोड़ रुपये ज्यादा कमाई कर ली है. यह 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है.

    अगर पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस लगातार बड़ा होता गया है. साल 2023 में फिल्मों ने करीब 11,500 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. 2024 में यह आंकड़ा 11,835 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद 2025 में कमाई बढ़कर 13,350 करोड़ रुपये पहुंच गई. अब 2026 ने 13,775 करोड़ रुपये के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया है. क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में साल के आखिरी 45 दिनों में बॉक्स ऑफिस की कमाई और बढ़ सकती है.

    2026 के इस रिकॉर्ड के पीछे कई बड़ी फिल्मों का योगदान रहा है. इनमें सबसे आगे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 1,375 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ भी कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है. 16 नवंबर तक फिल्म का दुनियाभर में 1,437 करोड़ का कारोबार हो गया है.

    इस लिस्ट में हॉलीवुड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भी शामिल है. फिल्म ने भारत में करीब 599.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का ग्रॉस कलेक्शन करीब 555.25 करोड़ रुपये रहा है. इसके अलावा ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने भी करीब 455.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इन फिल्मों की सफलता बताती है कि दर्शक बड़े पर्दे पर अलग-अलग तरह का कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं. बॉलीवुड के साथ साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों ने भी इस साल भारतीय थिएटर मार्केट को मजबूत किया है.

    भाषा के हिसाब से देखें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का दबदबा बना हुआ है. कुल इंडिया नेट कलेक्शन में हिंदी फिल्मों और उनके डब वर्जन की हिस्सेदारी करीब 44 फीसदी है. तेलुगु सिनेमा 18 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है. तमिल फिल्मों का योगदान 15 फीसदी है. इसके अलावा अंग्रेजी फिल्मों की हिस्सेदारी 9 फीसदी, मलयालम की 7 फीसदी और कन्नड़ फिल्मों की 3 फीसदी है. अन्य भाषाओं की फिल्मों का योगदान करीब 4 फीसदी है. हिंदी फिल्मों के साथ क्षेत्रीय सिनेमा भी बॉक्स ऑफिस को लगातार मजबूत कर रहा है.

    अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की नजर 15,000 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है. 15 नवंबर तक के कलेक्शन के हिसाब से इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी 1,225 करोड़ रुपये की और जरूरत है. साल के बचे हुए 46 दिनों में हर दिन औसतन करीब 26.50 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी.

    दिसंबर में हॉलीवुड की ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके बाद 24 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ रिलीज होगी. दोनों फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं. इसके अलावा ‘रामायण’ की थिएट्रिकल कमाई भी जारी है. ऐसे में क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां फिल्मों के कारोबार को नई रफ्तार दे सकती हैं. अगर इन फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो 2026 भारतीय बॉक्स ऑफिस का पहला 15,000 करोड़ रुपये वाला साल बन सकता है.

    Share:

  • यमन में हूतियों के बढ़ते हमलों के बीच सऊदी अरब ने बदला सैन्य कमांडर, कमान अब चीफ ऑफ जनरल स्टाफ को

    Tue Nov 17 , 2026
    रियाद। यमन (Yemen) में हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) के साथ जारी संघर्ष के बीच सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने अपनी सैन्य कमान (Military Command) में बड़ा बदलाव किया है। सोमवार को सऊदी सरकार ने यमन में हूतियों के खिलाफ लड़ रहे गठबंधन के कमांडर को बदल दिया। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved