नई दिल्ली। संगीत जगत के प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड्स (Prestigious Grammy Awards) के 69वें संस्करण के लिए वर्ष 2027 के नामांकनों की घोषणा कर दी गई है। ब्रिटिश सिंगर रे (Raye) ने 11 नामांकन हासिल कर सूची में पहला स्थान बनाया है, जबकि स्पेनिश गायिका रोसालिया 9 नामांकनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने भी एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। उनके एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ को ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ श्रेणी में नामांकन मिलने के साथ ही उन्होंने लगातार पांच स्टूडियो एल्बम के लिए इस श्रेणी में नामांकन पाने का रिकॉर्ड बनाया है।
इस बार ग्रैमी की नामांकन सूची में टेलर स्विफ्ट के अलावा ओलिविया रोड्रिगो, ब्रूनो मार्स और फीबी ब्रिजर्स सहित संगीत जगत की कई चर्चित हस्तियों ने जगह बनाई है।
रे को मिले सबसे ज्यादा 11 नामांकन
ब्रिटिश गायिका रेचल अगाथा कीन, जिन्हें संगीत जगत में रे के नाम से जाना जाता है, ने 11 नामांकन हासिल कर सभी कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, स्पेनिश गायिका रोसालिया 9 नामांकनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इन नामांकनों के साथ दोनों कलाकारों का इस बार के ग्रैमी अवार्ड्स में खास दबदबा देखने को मिल रहा है।
टेलर स्विफ्ट ने 2027 ग्रैमी नामांकन के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ को ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ श्रेणी में नामांकन मिला है। इसके साथ ही वह लगातार पांच स्टूडियो एल्बम के लिए इस प्रतिष्ठित श्रेणी में नामांकन पाने वाली इतिहास की दूसरी कलाकार बन गई हैं।
इससे पहले रैपर केंड्रिक लैमर भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। हालांकि, इस रिकॉर्ड के बावजूद वह अब तक इस श्रेणी का पुरस्कार नहीं जीत सके हैं।
कब रिलीज हुए संगीत को मिली जगह?
69वें ग्रैमी अवार्ड्स के लिए 31 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2026 के बीच रिलीज हुए संगीत को पात्रता अवधि में शामिल किया गया है। रिकॉर्डिंग अकादमी के करीब 16 हजार मतदान सदस्य 10 दिसंबर 2026 से 7 जनवरी 2027 के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
इस बार के नामांकनों ने संगीत जगत में पुरस्कारों को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें अंतिम मतदान और पुरस्कार समारोह पर टिकी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved