img-fluid

दिल्ली : अब इंडिया गेट पर नहीं, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलेगी अमर जवान ज्योति

January 21, 2022

नई दिल्‍ली । इंडिया गेट (India Gate) पर बने अमर जवान ज्योति की मशाल की लौ 21 जनवरी से बंद हो जाएगी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इस मशाल को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) की लौ में मिला दिया जाएगा। भारतीय सेना (Indian Army) के अधिकारी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे। उनके द्वारा ही लौ को मिलाया जाएगा।


बता दें कि इंडिया गेट स्मारक ब्रिटिश सरकार ने 1914-21 के बीच जान गंवाने वाले ब्रिटिश भारतीय सैनिकों की याद में बनाया था। बाद में अमर जवान ज्योति को 1970 में पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत के बाद युद्ध स्मारक में शामिल किया गया था। वहीं इंडिया गेट परिसर में बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का 2019 में उद्घाटन किया गया था।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में उन सभी भारतीय रक्षा कर्मियों के नाम हैं, जिन्होंने 1947-48 से विभिन्न अभियानों में अपनी जान गंवाई है। पाकिस्तान के साथ गलवान घाटी में युद्ध चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष। आतंकवाद विरोधी अभियानों में जान गंवाने वाले सैनिकों के नाम भी स्मारक की दीवारों पर शामिल हैं।

Share:

  • UP Election 2022: सपा में शामिल हुईं पूर्व BJP प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी, योगी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव?

    Fri Jan 21 , 2022
    नई दिल्ली। यूपी चुनाव (UP Election 2022) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने फिर बीजेपी खेमे में बड़ी सेंधमारी (Big breach in BJP camp) कर दी है. आज पूर्व BJP प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ला (Upendra Dutt Shukla) के परिवार की समाजवादी पार्टी में एंट्री हो गई हैं. उनकी पत्नी शुभावती शुक्ला (Shubhavati Shukla) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved