img-fluid

प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित बनीं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पहली महिला कुलपति

February 07, 2022


नई दिल्ली । जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित (Professor Shantishree Dhulipudi Pandit) पहली महिला कुलपति (First woman Vice Chancellor) होंगी । इससे पहले तक (Until before) वह (She) पुणे स्थित सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी (Savitri Bai Phule University, Pune) में प्रोफेसर ( Professor) थीं।


अभी तक एम जगदीश कुमार जेएनयू के कुलपति पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें यूजीसी का चेयनमैन बनाया गया है। जगदीश की जगह अब प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित जेएनयू की कुलपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।शांतिश्री ने JNU से ही फिलॉसफी में मास्टर्स और पीएचडी किया है। उन्होंने साल 1988 में गोवा यूनिवर्सिटी से टीचिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 1993 में पुणे यूनिवर्सिटी पहुंची थीं। वह जेएनयू की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। इससे पहले तक जेएनयू में अभी तक 12 पुरुष कुलपति ही रहे हैं।

शांतिश्री इस समय यूजीसी, इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंसेस रिसर्च जैसी संस्थाओं की सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह कई केंद्रीय यूनिवर्सिटीज की विजिटर्स नॉमिनी हैं। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है। वह तमिल, तेलुगू, संस्कृत, हिंदी, मराठी और अंग्रेजी के बारे में अच्छी जानकारी रखती हैं और इन भाषाओं का इस्तेमाल भी करती हैं। इसके अलावा वह कन्नड़, कोंकणी और मलयाली भाषा भी समझती हैं।

प्रोफेसर शांतिश्री का जन्‍म 15 जुलाई 1962 को सेंट पीटसबर्ग, रूस में हुआ। उनके पिता सिविल सर्वेंट रहे। इसके अलावा वह लेखक और पत्रकार भी थे। उनकी मां तमिल और तेलुगु लेंग्‍वेज विभाग की प्रोफेसर थीं। शांतिश्री ने प्रेसीडेंसी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था और इस दौरान उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता था। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से एमए और इंटरनेशनल रिलेशन में एमफिल किया। वह जेएनयू की टॉपर भी रही हैं। उन्हें शिक्षण कार्य में 34 सालों का अनुभव है।

Share:

  • बर्फीले तूफान में लापता हुई सेना की पेट्रोलिंग टीम, इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

    Mon Feb 7 , 2022
    नई दिल्ली: भारतीय सेना (Army) की एक पेट्रोलिंग पार्टी (गश्ती दल) अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में आए बर्फीले तूफान के बाद लापता बताई जा रही है. आपको बता दें कि ये यूनिट 6 फरवरी से मिसिंग है, जिसमें शामिल 7 सैनिकों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. एक्सपर्ट टीम की तलाश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved