
मुंबई। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। खरखौदा सोनीपत के पास उनकी गाड़ी की टक्कर (Deep sidhu accident)हो गई है। उनके साथ दो दोस्त भी थे जो घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक उनकी गाड़ी की टक्कर किसी कंटेनर के साथ करनाल टोल प्लाजा के पास हुई थी। वह स्कॉर्पियो गाड़ी में सफर कर रहे थे। उनके साथ एक महिला दोस्त भी थी। उनका शव खरखौदा अस्पताल में है। वहां से सोनीपत भेजा जा रहा है। अभी और ब्यौरे का इंतजार है।
बता दे की दीप सिद्धू उस समय चर्चा में आए थे जब पिछले साल कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकाली। उसी दौरान कुछ लोगों ने लाल किले पर चढ़कर धार्मिक झंडा लगा दिया था। इस मामले में दीप सिद्धू पर आरोप लगा था कि उन्होंने आंदोलनकारियों को उकसाया था। इसके बाद से बताया जा रहा था कि दीप को धमकियां मिल रही थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved