
मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मच अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) इसी हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से कुछ दिन पहले ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। संजय लीला भंसाली (Sanjya Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी यह फिल्म रियल लाइफ किरदार गंगूबाई पर बनी है जो एक जमाने में मुंबई के कमाठीपुरा में अपनी धाक जमाए हुए थी। हाल ही में इस फिल्म की कहानी को लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) के परिवार ने भी आवाज उठाई थी। अब कमाठीपुरा (Kamathipura) में रहने वालों ने भी इसके खिलाफ हल्ला बोल दिया है। यहां के लोगों का कहना है कि फिल्म में कमाठीपुरा (Kamathipura) के नाम को गलत तरह से पेश किया गया है। लोगों की मांग को देखते हुए स्थानीय विधायक अमीन पटेल (Local MLA Amin Patel) ने इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर (Petition filed in Bombay High Court) की है। उनकी ओर से मांग की गई है कि फिल्म में कमाठीपुरा का नाम बदला जाए। बता दें कि अब बुधवार को इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved