img-fluid

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

February 24, 2022

आलिया भट्ट, अजय देवगन और विजय राज (Alia Bhatt, Ajay Devgn and Vijay Raaz) की अदाकारी से सजी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) रिलीज से पहले विवादों में घिरी हुई है। यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।



फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एक सच्ची कहानी से प्रेरित है। फिल्म में गंगूबाई नाम की एक सामाजिक कार्यकर्ता की जिंदगी को विस्तृत तरीके से दिखाया गया है, लेकिन गंगूबाई के परिवार ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके चरित्र को मैला करने की कोशिश की गई है। गंगूबाई की बेटी बबीता का कहना है कि इस फिल्म में उनकी मां के किरदार को गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह फिल्म बन रही थी तब संजय लीला भंसाली ने इसे लेकर ना तो उनसे कोई बात की और ना ही उनकी मां के बारे में अच्छी तरह से जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी मां एक सोशल वर्कर थीं और उन्होंने पूरी उम्र लोगों के लिए काम किया, लेकिन फिल्म में उन्हें वेश्या के रूप में दिखाया गया है, जिस पर उन्हें कड़ी आपत्ति है।

Share:

  • देवबंद: दारुल उलूम का नया फतवा सोशल मीडिया पर वायरल, ई-श्रम कार्ड बनवाने को बताया नाजायज

    Thu Feb 24 , 2022
    सहारनपुर। ई-श्रम कार्ड बनवाने (make e-shram card) को लेकर देवबंद के दारुल उलूम (Darul Uloom of Deoband) का एक फतवा सोशल मीडिया पर वायरल (Fatwa viral on social media) हो रहा है जिसमें कहा गया है कि अगर इसमें बीमा पॉलिसी और सूद शामिल है तो इसका इस्तेमाल करना नाजायज है। सरकार अपने खर्च से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved