img-fluid

Weather Update: दिल्ली में फिर बढ़ेगी सर्दी, यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें अन्य राज्यों का हाल

February 27, 2022

नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से एक बार फिर से सर्दी बढ़ गई है। बीते 48 घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश के चलते अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट भी आएगी। दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.1 मिमी की बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं दिन का पारा सामान्य से दो अंक लुढ़ककर 23.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी दिल्ली और आस पास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तो ओलावृष्टि की भी आशंका व्यक्त की गई है। इससे पहले शुक्रवार को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सहित कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं मेरठ देहात के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हुई। तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं सर्दी भी बढ़ गई।


बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि अगले 24 घंटे के दौरान इन जगहों पर कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका है।

राजस्थान में बढ़ी गर्मी
राजस्थान में ठंड की पूरी तरह से विदाई हो गई है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। यहां बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर के मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान सीमावर्ती शहर बाड़मेर में दर्ज किया गया।

इन राज्यों में भी बारिश के आसार
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है जिसके कारण आस पास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Share:

  • पीएम मोदी आज काशी से करेंगे पूर्वांचल में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ताओं को देंगे मंत्र

    Sun Feb 27 , 2022
    काशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में एक दिवसीय दौरे पर रविवार को आएंगे। यहां वह जिले के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद और पूर्वांचल में चुनाव प्रचार अभियान की भी शुरुआत करेंगे। साथ ही 30 मंडलों के 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं से संवाद और चुनावी प्रबंधन की रणनीति का मंत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved