
जबलपुर। रांझी थाने में बजरंग नगर निवासी 45 वर्षीय मनोज सोंधिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह बेलदारी का काम करता है। बीती रात 9.30 बजे पार्टी से लौट रहा था। बजरंग नागर चौराहा कृष्णा पान भण्डार के पास अंकित सोनी एवं अप्पू ठाकुर मिले एवं शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगे। उसने रूपये देने से मना किया तो दोनों गालीगलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे। अप्पू ठाकुर ने उसे पकड़ लिया एवं अंकित सोनी ने डण्डे से हमला कर सिर, पीठ, हाथ में चोट पहुचंा दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved