
जबलपुर।गढ़ा शारदा मंदिर के समीप प्रसाद की दुकान लगाने को लेकर एक तत्व ने एक महिला पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिससे महिला के हाथ में चोट आ गई। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। पुलिस ने बताया कि वंदना मिश्रा उम्र 36 वर्ष निवासी शक्तिनगर सैनिक सोसायटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शारदा मंदिर मे प्रसाद की दुकान लगाती है। बीती शाम लगभग 7 बजे अपनी प्रसाद की दुकान पर बैठी थी, तभी राकेश चौरसिया उर्फ डमरू आया और गाली गलौज करते हुये वहंा से दुकान हटाने के लिये बोला। उसने अपनी दुकान हटाने से मना किया तो राकेश चौरसिया ने किसी नुकीली चीज से हमलाकर दाहिने हाथ की कलाई में चोट पहुॅचा दी तभी उसके पति राजेश सैनी तथा अन्य लोगों ने आकर बीच बचाव किया तो राकेश चैरसिया उर्फ डमरू वहां से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved