img-fluid

Kriti Sanon & Kartik Aaryan की ‘शहजादा’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग खत्‍म

March 09, 2022

कृति सेनन और कार्तिक आर्यन (Kriti Sanon & Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा काफी समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म के दोनों लीड कलाकारों ने फिल्म के एक और शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी कृति और कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर कर दी है। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, शहजादा (Shehzada) का एक और शेड्यूल रैप हुआ।



गौरतलब है कि फिल्म शहजादा की घोषणा पिछले साल हुई थी। इस फिल्म के जरिये कृति और कार्तिक लगभग तीन साल के बाद दुबारा साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म लुका छिपी में नजर आये थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


 

फिल्म शहजादा में कार्तिक और कृति के अलावा परेश रावल, मनीष रावल और रोनित बोस रॉय भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। यह फिल्म साउथ की अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है, जिसका नाम शहज़ादा रखा गया है। फिल्म को रोहित धवन निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।

Share:

  • Pakistan: बलूचिस्तान में राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान धमाका, 5 जवानों की मौत, 28 घायल

    Wed Mar 9 , 2022
    कराची. पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के सिबी जिले में मंगलवार को एक विस्फोट में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। घटना के समय राष्ट्रपति आरिफ अल्वी वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव(cultural festival) में हिस्सा लेने के लिए क्षेत्र की यात्रा पर थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। विस्फोट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved