img-fluid

पन्ना में फंदे में फंसी मिली बाघिन की लाश, वन महकमे में हड़कंप, शिकार की आशंका

November 26, 2026

पन्ना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले में उत्तर वन मंडल की पन्ना रेंज (Panna Range) अंतर्गत मनकी बीट के वन कक्ष क्रमांक पी-390 में एक वयस्क बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बाघिन के गले में क्लच वायर का फंदा कसकर फंसा हुआ मिला है। प्रारंभिक आशंका है कि वन्यजीवों के शिकार के लिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाए गए फंदे में फंसने से दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई।


  • मनकी गांव के समीप जिस जंगल में बाघिन का शव मिला है, वह पन्ना टाइगर रिजर्व की कोर रेंज से लगा हुआ है। गले में फंदे से बने घाव की स्थिति देखकर यह आशंका भी जताई जा रही है कि बाघिन कई दिन पहले फंदे में फंसी होगी और घायल अवस्था में भटकते हुए यहां पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उप वनमंडलाधिकारी कृष्णा मरावी, पन्ना रेंजर अजय वाजपेई सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वाड की मदद से आसपास के जंगल में सर्चिंग कराई जा रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved