
नई दिल्ली। श्रीलंका (Sri Lanka) एक बेहद चर्चित भारतीय हाथी की मौत का शोक मना रहा है। यह हाथी पिछले करीब 50 सालों से श्रीलंका में रह रहा था। श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे (President Gotabaya Rajapaksa) ने इसे ‘राष्ट्रीय खजाना’ बताया था। 69 साल की उम्र में ‘नाडुंगमुवा राजा’ हाथी की मौत हुई है।
राष्ट्रपति ने बताया राष्ट्रीय खजाना
नाडुंगमुवा राजा कैंडी (nadungmuwa king candy) जिले के पेराहेरा उत्सव और सालाना पवित्र समारोहों में भाग लेता था। उसकी मौत के बाद बौद्ध पुजारियों सहित कई लोगों ने विदाई दी है। राष्ट्रपति राजपक्षे ने अधिकारियों को राजा के शरीर को ‘भविष्य की पीढ़ियों’ के लिए संरक्षित करने का आदेश दिया है। उन्होंने हाथी राजा को ‘राष्ट्रीय खजाना’ बताया है।
गुड़ था बहुत पसंद
हिंदू की एक रिपोर्ट बताती है कि राजा से मिले गिफ्ट को भिक्षु डॉक्टर ने कोलंबो के दक्षिण में होराना में एक लकड़ी मिल को बेच दिया था। लंबे और जबरदस्त दांतों वाले शानदार हाथी को लट्ठ उठाकर ले जाते देखकर परेशान हुए डॉक्टर धर्मविजय के पिता ने उसे खरीद लिया था। नाडुंगमुवा राजा के महावत विल्सन कोडडिथुवाक्कू ने हिंदू से बातचीत में बताया है कि उसे नियमित भोजन के साथ ही कई फल दिए जाते थे। उस गुड़ बहुत पसंद था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved