
जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम कूड़ाकला नर्मदा घाट में अवैध उत्खनन कर रेत चोरी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चोरी की रेत से भरे हाईवा को जप्त करते हुए आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।बेलखेड़ा टीआई विजय अम्भोरे ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कूड़ाकला नर्मदा घाट में रेत का उत्खन्न कर चोरी कर हाईवा से अवैध परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम कूड़ाकला मंदिर के पास हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 5224 आते दिखा, पुलिस को देखकर हाईवा चालक हाईवा छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। चैक करने पर हाईवा में रेत भरी पाई गयी। हाईवा चालक द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर चोरी से रेत का परिवहन करना पाया जाने से हाईवा मय रेत के जप्त करते हुये हाईवा चालक के विरूद्ध खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी हाईवा चालक की तलाश जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved