
जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम हुल्की स्थित पूरन ढाबा के समीप बने पानी की बड़ी टंकी में नहाने गये एक ट्रक चालक की मौत हो गई। चालक की मौत किसी बीमारी से हुई या फिर पानी में डूबने से इसकों लेकर संशय बना हुआ है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पूरन पटेल ने सूचना दी कि हुल्की ग्राम में वह पूरन ढाबा का संचालन करता है। बीती शाम उसके ढाबा में बनी पानी के टाका में जबलपुर की ओर से आये ट्रक क्रमांक केए-4079 का चालक वाहन खड़ा कर नहाने गया था, जहां और भी ट्रक चालक नहा रहे थे। जैसे ही उक्त ट्रक का चालक नहाने गया और पानी के टाका में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved