भोपाल। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को प्रदेश नेतृत्व ने तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। उन पर एक महिला ने कथित आरोप लगाए हैं। आरेापेां से जुड़े फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व ने मामला संज्ञान में आते ही कुशवाह की पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष के पद से छुट्टी कर दी।
भगत सिंह कुशवाह लगातार दूसरी बाता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष बने थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनके पहले कार्यकाल में भी उनके खिलाफ अश्लीलता जैसी शिकायतें आई थीं, लेकिन तब पार्टी नेताओं ने भगत को समझाइश देकर मामला रफा-दफा कर दिया था। भगत सिंह को संघ नेता की सिफारिश पर ही मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया था। पिछले कुछ महीनों से भगत सिंह कुशवाह महिला मामले को लेकर परेशान चल रहे थे। मोर्चा में कुछ दिनों से इसकी चर्चाएं जोरों पर थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब मामला उजागर हो गया और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गए थे, तब पार्टी ने कुशवाह से इस्तीफा ले लिया। भगत सिंह कुशवाह की रंगमिजाजी सामने आते ही पिछले महीने उनके साथ हुए सड़क हादसे भी सवाल उठ रहे हैं।
Share:
मुख्यमंत्री से मिलने के 48 घंटे के भीतर उमा ने पत्थर फेंकना शुरू किया भोपाल। प्रदेश में शराबबंदी को लेकर आंदोलन करने का डेढ़ साल से ऐलान कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब सड़क पर उतर आई हैं। उन्होंने शराब बंदी का जो तरीका अपनाया है, उसको लेकर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। […]
भोपाल। निवाड़ी के गढ़कुंडार में गढ़कुंडार महोत्सव में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिकायतें मिलने पर निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर व ओरक्षा तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। दोनों के ही खिलाफ उन्हें शिकायतें मिली थी। दोनों अफसरों को हटाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। […]
– मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आने के लिए उद्योगपतियों को दिया निमंत्रण – मप्र में एचईजी लिमिटेड 1800 करोड़ रुपये और एलम सोलर करेगी 1500 मिलियन डॉलर का निवेश भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में निवेशकों को सुविधाएं देने की नीति (policy […]
भोपाल ! राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महिला उद्यमियों का आव्हान किया है कि गरीब, दूरस्थ और पिछड़े अंचलों की महिलाओं के साथ जुड़े। उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें। उन्हें जागरूक बनाने के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग नारी शक्ति का युग है। हर महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो, इस […]