
भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सम्राट कॉलोनी में रविवार देर रात बी.टेक के छात्र ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटना से पहले का सीवीटीवी फुटेज में मिला है। जिसमें वह नशे की हालत में लडख़ड़ाता हुआ छत पर चढ़ता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह मोबाइल पर बातचीत करता हुआ भी दिखाई दिया है। पुलिस का अनुमान है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने खुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved