img-fluid

यूक्रेन के विस्थापितों के लिए आगे आई Priyanka Chopra

April 10, 2022

रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच जारी युद्ध के बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Global Star Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यूक्रेन का समर्थन किया है । इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका (Priyanka Chopra) ने लिखा, ‘दुनिया के नेताओ, हमें दुनियाभर के विस्थापितों के लिए खड़े होने की जरूरत है ताकि उन तक मदद पहुंचाना सुनिश्चित हो सके। हम दूर खड़े होकर यह सब नहीं देख सकते, यह बहुत लंबा खिंच रहा है।’



इस वीडियो में प्रियंका ने कहा कि दुनियाभर के नेताओं के लिए यह सीधी अपील है और उन्हें मानवता की खातिर जवाब दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि पूर्वी यूरोप में खासतौर पर बच्चे दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बुरी स्थिति से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इन बच्चों की तुरंत मदद किए जाने की जरूरत है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह बात पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन से विस्थापित हो रहे लोगों की मदद किए जाने की जरूरत है।

बता दें कि 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से लगातार वहां से युद्ध की भयानक तस्वीरें दुनिया के सामने आ रही हैं। वहीं यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

 

Share:

  • हैकर्स के निशाने पर देश के बड़े संस्थान, सीएम योगी ऑफिस, मौसम विभाग के बाद अब UGC का ट्विटर अकाउंट हैक

    Sun Apr 10 , 2022
    नई दिल्‍ली । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) इंडिया का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। यह तीसरा प्रमुख ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) है जिसे पिछले दो दिनों में हैक किया गया है। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय (UP Chief Minister Office) और भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अकाउंट हैक हुए थे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved