img-fluid

दिलजीत को देखने सुबह 4 बजे से 56 दुकान पर डटे लोग… हुए निराश, ऐसे पगले दीवाने इंदौर के…

November 15, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) पहुंचे दिलजीत (Diljit) को देखने के लिए आज सुबह 5 बजे से 56 दुकान (56 Dukan) पर उनके चाहने वालों का जमावड़ा (People gathered) लगा, लेकिन वे नहीं आए। यही हाल होटल के बाहर के भी रहे, जहां सुबह 4 बजे से उनके चाहने वाले उनकी एक झलक को पाने के लिए डटे रहे। सोशल मीडिया होटल के बाहर की और 56 दुकान की रील्स से भर गया।


  • आज शाम को सी-21 एस्टेट ग्राउंड में लाइव परफॉर्म करने जा रहे दिलजीत दोसांझ कल 35 घंटे का सफर तय कर जब इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे, तो यहां कई फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दो बार मिली धमकियों के बाद कड़ी सुरक्षा और बड़े काफिले के साथ वे होटल पहुंचे। लोग इसी उम्मीद में थे कि धमकियों के बीच जारी उनके दो वीडियो के अनुसार, वे 56 दुकान पर पिछली बार की तरह पोहा खाने जरूर पहुंचे, लेकिन वे नहीं पहुंचे। सुबह 5 बजे से यहां फैंस की जबरदस्त भीड़ इकट्ठा थी, जो काफी लंबे समय तक इसी उम्मीद में यहां खड़े रहे कि वे आएंगे। इतना ही नहीं, 56 दुकान पर पिछली बार जहां दिलजीत ने पोहा खाया था। लोगों ने उस दुकान को सुबह से घेर रखा था।

    पिछली बार पहुंचे थे अचानक
    दिलजीत पिछली बार अलसुबह एकाएक 56 दुकान पहुंचे गए थे और सेल्फी पॉइंट पर कुछ साइकिलिस्ट से मुलाकात भी की थी, लेकिन इस बार उम्मीद के विपरित हो गया। उनके वीडियो को लेकर लोगों ने अंदेशा लगा लिया कि वे फिर उसी समय, उसी जगह पहुंचेंगे, लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण वे नहीं निकले। अब अंदेशा लगाया जा रहा है कि वे दिन में एकाएक कभी-भी किसी जगह पहुंच सकते हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved