‘बॉम्बे बेगम्स’ और ‘सड़क 2’ के बाद अब अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) जल्द ही एक और शानदार फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी। जी हां। राधिका मदान (Radhika Madan) की आगामी फिल्म ‘सना’ में अब अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की एंट्री हो गई है। फिल्म में पूजा भट्ट अहम भूमिका में नजर आएंगी । पूजा भट्ट के अलावा फिल्म में शिखा तलसानिया और सोहम शाह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। फिल्म को लेकर पूजा भट्ट काफी उत्साहित हैं।
यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी, जिसकी कहानी एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित होगी। फिल्म समाज को एक खास सन्देश देने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। खास कर उन लोगों को जो तुरंत महिलाओं को लेकर सवाल खड़े कर देते हैं। फिल्म के लेखक और निर्देशक सुधांशु सारिया हैं और इसका निर्माण ‘फोर लाइन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म का काम अभी प्री प्रोडक्शन में है लेकिन जल्द ही मेकर्स इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved