img-fluid

भोपाल में 65 साल की महिला के साथ हेवानियत की हदें पार, पीटा, गुप्तांग में हाथ डाला

April 17, 2022

  • आरोपी ने 22 साल के आरोपी को पकड़कर धुन डाला, फिर किया पुलिस के हवाले

भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित एक बस्ती में 65 साल की वृद्धा के साथ झाडफ़ूक करने आए 22 साल के युवक ने हेवानियत की हदें पार कर दीं। बदमाश ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद में बुजुर्ग के गुप्तांग में हाथ डाल दिया। इतना ही नहीं उसने वृद्धा को अन्य प्रकार की यातनाएं भी दी हैं। फरियादिया ने मदद के लिए शोर मचाया तो आस पास के लोग मदद के लिए आए। उन्होंने युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आज आरोपी ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी। थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि कोकता स्थित एक बस्ती में रहने वाली 65 साल की महिला करीब पंद्रह साल से लकवा ग्रस्त है। जिस कारण उनके शरीर का दाहिना हिस्सा ठीक से काम नहीं करता है।



उनके साथ उनका बेटा रहता है। बेटा मजदूरी करता है और शनिवार सुबह वह काम पर गया हुआ था। घर में बुजुर्ग मां अकेली थी। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास बुजुर्ग सामने वाले कमरे में पानी पीने के लिए गई थी और वहीं बैठ गई। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला लादेन उर्फ अर्जुन महिला के घर में घुस आया और कहने लगा कि तुम्हारा लकवा झाड़ देता हूं। इसके बाद उसने बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़कर फ र्श पर उन्हें पटक दिया और उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बुजुर्ग महिला का कहना है कि आरोपी अर्जुन ने उन्हें जमीन पर पटकने के बाद ज्यादती की और उकने गुप्तांग में हाथ डाल दिया। आरोपी ने गुप्तांग में हाथ से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बुजुर्ग ने उसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। बुजुर्ग ने शोर मचाते हुए आरोपी के हाथ में काट लिया था। बुजुर्ग का विरोध और चीख पुकार सुनकर आरोपी भागने लगा। इसी बीच कुछ पड़ोसी पहुंचे और आरोपी को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी।

बिलासपुर का है आरोपी
घटना की जानकारी मिलते बुजुर्ग का बेटा और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस आरोपी लादेन उर्फ अर्जुन (22) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलत: बिलासपुर का रहने वाला है और यहां किराए से रहकर मजदूरी करता है। उस पर पूर्व में मारपीट के दो अपराध दर्ज है।

Share:

  • राजधानी में ज्वैलर्स ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई

    Sun Apr 17 , 2022
    चौथी मंजिल स्थित बंद कमरे में मिली बॉडी, परिजन करा चुके थे गुमशुदगी दर्ज भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में स्थित अरिहंत ज्वैलर्स के संचालक ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह रात आठ बजे दुकान से निकले और इसके बाद लापता हो गए थे। परिजनों ने देर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved