
नई दिल्ली। शेयर बाजार में जारी छह दिनों की गिरावट पर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को आखिरकार ब्रेक लग गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 180 अंक की बढ़त के साथ 52,973 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 81 अंकों की तेजी लेते हुए 15,863 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई थी।
बीएसई का सेंसेक्स 78.13 अंक या 0.15 फीसदी ऊपर 52,872 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने मामूली 14 अंक या 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 137 अंक टूटकर 52,794 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 26 अंक फिसलकर 15,782 के स्तर पर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved