प्रदेश में साइबर सेल के पास बड़ी मात्रा में पहुंच रही शिकायतें
भोपाल। प्रदेश में साइबर ठग अब रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के डाटा का उपयोग कर उनके साथ ठगी कर रहे हैं। बताते हैं कि प्रदेश में कई शहरों के लोग इसका शिकार हुए हैं। इस तरह की शिकायतें बढऩे के बाद साइबर सेल ने लोगों को ठगी का शिकार होने से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
साइबर ठगोरे अब प्रदेश के रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारियों का डाटा प्राप्त कर उनको निशाना बना रहे हैं। ये लोग उनके रिटायरमेंट की तारीख, जन्म तारीख, अंतिम पोस्टिंग जैसी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं, फिर उनको पेंशन, इंश्योरेंस दिलवाने, जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपटेड करने या फिर कोषालय के अधिकारी बनकर उनको फोन करते हैं। चूंकि उनकी कुछ जानकारी पहले से ठगों को पता होती है, इसके चलते वे उनके जाल में फंस जाते हैं। ठग बैंक खाता, पासवर्ड और ओटीपी प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारी ठगी का शिकार हो जाते हैं। इस तरह की घटनाएं पूरे प्रदेश में सामने आ रही हैं। भोपाल साइबर सेल ने प्रदेश के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा कि इस तरह का कोई फोन आए तो उस पर विश्वास न करें, खुद संबंधित कार्यलय में जाकर पेंशन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लें। इससे वे ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। बताते हैं कि इंदौर में भी क्राइम ब्रांच के पास इस तरह की कई शिकायतें आई हैं।
Share:
भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में तथ्यात्मक स्थिति पेश कर दी है। अब पंचायत से पहले नगरीय निकाय चुनाव होंगे। 24 मई के पहले नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना घोषित कर दी जाएगी। मप्र में नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से […]
नगरी निकाय चुनाव में टीम सोनिया झोकेगी ताकत भोपाल। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर में हाल ही में हुए उपचुनावों के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की अटकलें थीं। लेकिन नगरी निकाय चुनाव के कारण कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट फिलहाल थमती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी का पूरा जोर नगरी […]
संत नगर। उपनगर के इंदौर-भोपाल राजमार्ग चिरायु अस्पताल के सामने स्थित बड़ी झील के किनारे इन दिनों मछली पकडऩे वाले शिकारियों की भीड़ लगी हुई है। अधिकांश शौकिया मछली का शिकार करने वाले ये शिकारी राजमार्ग पर ही अपने वाहन पार्क कर लेते हैं तथा झील में कांटा डालकर कई लोग अपने वाहनों पर ही […]
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) में भाजपा ने 163 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भले ही यह चुनाव भाजपा (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के चेहरे पर लड़ा हो, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) भी पार्टी की इस शानदार जीत के नायक […]