
7 साल से बिस्तर पर थी 90 वर्षीय महिला
इंदौर। कोरोना संक्रमण (corona infection) के चलते एमआरटीबी सेंटर (mrtb center) इंदौर में भर्ती लगभग 90 वर्षीय महिला मरीज की आज सुबह मृत्यु हो गई। जिला स्वास्थ्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी (district health chief medical officer) डॉक्टर बीएस सैत्या ने बताया कि महिला मरीज इंदौर जिले की निवासी थी। वो अन्य बीमारियों के चलते लगभग 7 साल से बिस्तर पर थी। महिला मरीज को 2 जून को भर्ती किया गया था । मेडिकल जांच में कोरोना ( corona) की रिपोर्ट ( report) पॉजिटिव आई थी, जिसका इलाज जारी था। डॉक्टर सैत्या ने कहा कि महिला ने कोरोना वैक्सीन का टीका नहीं लगवाया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी इंदौर में 86 कोरोना मरीज उपचाररत हैं। कल दिनांक तक जिले में 208122 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस महिला समेत अभी तक 1463 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved