img-fluid

Share Market: सेंसेक्स 400 तो निफ्टी 100 अंकों तक उछला, Titan और BOI में दिख रही तेजी

July 07, 2022


नई दिल्ली। एक्सपायरी के दिन मजबूती बने रहने की उम्मीद जगी है। गुरुवार को सेंसेक्स 400 अंक ऊपर खुला है सुबह 9.21 बजे 54103 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी मजबूती दिख रही है। निफ्टी गुरुवार को 16113.75 पर खुलकर फिलहाल 16118 पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजारों में टाइटन (6%), बीओआई (3%) और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है वहीं सिप्ला और नेस्ले इंडिया लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली है। डाओ जोंस 400 अंकों की तेजी के साथ 70 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ है। आईटी शेयरों में तेजी देखी जा रही है।


वहीं दूसरी ओर, एनर्जी सेक्टर के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। हालांकि बाजार के जानकार मानते हैं कि बाजार में मंदी का खतरा बरकरार है। यूरोप के बाजार भी 1.5% मजबूत हुए हैं। एशियाई बाजारों में SGX Nifty 37 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। Nikkei भी 79 अंक ऊपर है। बाजार में FII और DII दोनों के मूड पॉजिटव नजर आ रहे हैं।

Share:

  • नकवी के इस्तीफे के बाद स्मृति ईरानी बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया को मिला इस्पात मंत्रालय

    Thu Jul 7 , 2022
    नई दिल्ली । केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय (Ministry of Minority Welfare) का प्रभार भी मिल गया है. इसके साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) का प्रभार दे दिया गया है. स्मृति ईरानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved