बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें कंगना (Kangana Ranaut) को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के लुक में देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, टीजर में कंगना हू-ब-हू इंदिरा गांधी की तरह ही दिखाई दे रही हैं।
जैसा कि फिल्म के नाम से जाहिर है कि फिल्म इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान लागू की गई इमरजेंसी पर आधारित है और कंगना (Kangana Ranaut) इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं।
‘इमरजेंसी’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में कंगना रनौत के इंदिरा गांधी की तरह ही छोटे सफेद बाल, चेहरे पर हल्की झुर्रियां नजर आ रही हैं। टीजर में कंगना (Kangana Ranaut) कॉन्फिडेंट अंदाज में अपने दफ्तर में कुछ कागजात देख रही हैं। फिल्म का पोस्टर और टीजर देखकर लग रहा है कि कंगना ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।
उल्लेखनीय है कि इमरजेंसी का निर्देशन और लेखन खुद कंगना रनौत ने ही किया है जबकि वह रेणू पिट्टी के साथ इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं। स्क्रीनप्ले और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved