फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर विवादों में हैं। कुछ लोग जहां उनके इस फोटोशूट की तारीफ़ कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।यह विवाद इस कदर तूल पकड़ रहा है कि कई थानों में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर अश्लीलता फ़ैलाने के आरोप में एफआईआर (FIR) भी दर्ज हो गई है। इन सब के बीच अभिनेता को फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का साथ मिला है।गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने हाल ही में एक न्यूड फोटोशूट करवाया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ । अर्जुन कपूर समेत कई सितारे रणवीर के समर्थन में आये । तो वहीं कई लोग इस पर आपत्ति जाता रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे मामले में रणवीर सिंह के खिलाफ चेम्बूर समेत कई थानों में एफआईआर भी दर्ज की गईं हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved