
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अब खेल के साथ-साथ एक और बिजनेस (Business) में हाथ आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके कई और बिजनेस हैं। देश में विराट के कई रेस्टोरेंट (restaurant) हैं। अब खबर है कि वे मशहूर सिंगर-एक्टर किशोर कुमार (Kishore Kumar) के बंगले में एक नया रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं।
किशोर कुमार बॉलीवुड के लेजेंड्री सिंगर रहे हैं। उस जमाने में किशोर कुमार की आवाज को टक्कर देने वाला कोई नहीं था। उनके गाने आज भी दिल तक उतरती है। कोहली किशोर कुमार के जुहू वाले घर का एक बड़ा हिस्सा किराए पर ले लिया है और उसमें रेस्टोरेंट बना रहे हैं।
काम लगभग पुरा हो चुका है और रेस्टोरेंट लगभग तैयार हो गया है। खबर की पुष्टि किशोर कुमार के बेटे और सिंगर अमित कुमार ने भी की है। अमित कुमार ने कहा कि ये सच है। इसकी शुरुआत तब हुई जब लीना चंदावरकर के बेटे सुमीत की मुलाकात विराट कोहली से हुई। दोनों मिले और बात शुरू हई। अमित ने कहा कि हमने विराट को 5 सालों के लिए वो जगह किराए पर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved