
काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही बारिश यहां के लोगों के लिए आफत बन गई है। तेज बारिश के चलते यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण यहां अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 11 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया, शनिवार तड़के दारचुला जिले में भूस्खलन हुआ। इस घटना में कई घर बह गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved