कीव। रूस और यूक्रेन के बीच इस साल 24 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध अब भी थमा नहीं है। युद्ध में नुकसान दोनों पक्ष को पहुंचा है। हाल ही में यूक्रेन की सेना ने दावा किया था कि उसने कई महीनों से रूसी सेना के कब्जे में रहे इजियम शहर पर नियंत्रण पा लिया है। अब खबर है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कई हिस्सों में हमले किए हैं।
रिपोर्ट्स में रूस के रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कई ठिकानों पर हमला किया है। रूस की ओर से हमले ऐसे समय में तेज किए गए हैं जब हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में सिरकत की है।
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को यूक्रेन युद्ध में रासायनिक या सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है। एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान बाइडन ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से किसी भी युद्ध का चेहरा बदल देगी।
वाशिंगटन। इस समय अमेरिका से लेकर चीन, जापान, पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, नेपाल सहित कई देशों में आसमानी आफत (sky disaster) से हाहाकार (outcry) मचा हुआ है। एक तरफ जहां बाढ़ का पानी कहर (water havoc) बरपा रहा तो दूसरी ओर अब तूफानी (stormy) हलचलें भी असर दिखाने लगा है। आपको बता दें कि दुनियाभर के […]
मास्को (Moscow.)। उत्तर कोरिया (North Korea) के नेता किम जोंग-उन (Kim Jong Un) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) से हथियार सौदे (Arms deals) पर वार्ता करने के लिए रूस की यात्रा (Russia visit) पर रवाना हो गए हैं। पहले यह दावा दक्षिण कोरिया के मीडिया ने सरकारी सूत्रों का हवाले से किया, […]
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर (Lahore) में स्थित 1200 साल पुराने हिंदू मंदिर (1200 Years Old Hindu Temple ) पर से अवैध कब्जा हटाने के बाद अब इसे जनता के लिए खोल दिया गया है। बतादें कि इस मंदिर से अवैध कब्जा हटाने के लिए यहां हिन्दुओं को अब तक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है […]
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कोरोनो वायरस की संख्या पिछले 24 घंटों में 782 नए मामलों के बाद 282,645 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घण्टों में सात लोगों की मौत हुई हैं, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या यहां 6,052 तक पहुंच गई है। इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अब तक […]