
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर हुए चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन चार बड़े राज्यों में चुनाव मतपत्रों के जरिए कराए गए थे। पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि बताईए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? साथ ही उन्होंने पोस्ट में एक सोचने वाली इमोजी भी लगाई।
बैलेट पेपर का जिक्र करते हुए कसा तंज
अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने बैलेट पेपर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक इन 4 बड़े राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए थे। बताईए कांग्रेस ने इनमें से कितनी सीटें जीतीं? इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने पोस्ट के अंत में एक मोनोकल यानी (एक आंख वाला चश्मा) इमोजी का इस्तेमाल किया, जो पीएम मोदी के कटाक्ष और तंज को दर्शा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved