img-fluid

45 देशों के 13 करोड़ भुखमरी के शिकार

September 24, 2022

  • हर 5 सेकंड में एक बच्चे की भूख से मौत

न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के संपन्न देशों और अरबपति दानदाताओं से दुनियाभर में भुखमरी के शिकार लोगों की मदद का आग्रह करते हुए कहा कि 45 देशों के 13 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी के शिकार हैं और हर 5 सेकंड में एक बच्चा भूख से मर रहा है।


संयुक्त राष्ट्र के खाद्य प्रमुख बेस्ली ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमीर देशों ने इस संबंध में कदम नहीं उठाया तो स्थिति बेहद अधिक खराब हो जाएगी और पूरी दुनिया में अराजकता फैल जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले खाद्यान्न संकट के चलते 8 करोड़ लोग ही भुखमरी के कगार पर थे, लेकिन कोरोना काल और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद हालात बेहद भयावह हो गए हैं। अब 13.5 करोड़ भुखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि हमने इन लोगों को सहायता नहीं पहुंचाई तो राष्ट्रों में अस्थिरता की स्थिति पैदा होगी और बड़े पैमाने पर पलायन होगा।

Share:

  • मोदी सहित कई बड़े नेता थे निशाने पर

    Sat Sep 24 , 2022
    2017 से थी पीएफआई पर नजर नई दिल्ली। पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई बड़े नेता थे। यह संगठन तालिबान और आईएसआई की मदद से 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर हमला करने वाला था, लेकिन गृह मंत्रालय की सतर्कता से साजिश नाकाम हो गई। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved