दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख (Asha Parekh) को साल 2020 के लिए दादा साहेब पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। आशा पारेख फिल्म इंडस्ट्री की सातवीं अभिनेत्री हैं, जिन्हें दादा साहेब जैसा सम्मानित पुरस्कार हासिल होने का गौरव प्राप्त हो रहा है। आशा पारेख (Asha Parekh) को मिलने वाला यह पुरस्कार इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि लगभग दो दशक के बाद किसी महिला को यह पुरस्कार मिल रहा है। उनसे पहले आशा भोसले, लता मंगेशकर, दुर्गा खोटे, कानन देवी, रूबी मेयर्स, देविका रानी को यह गौरव हासिल हुआ है।
कब हुई दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत -Dadasaheb Phalke Award
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार Dadasaheb Phalke Award की शुरुआत वर्ष 1969 में फिल्म उद्योग के ‘पितामह’ कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष में की गई थी। दादा साहेब फाल्के का पूरा नाम धुंडिराज गोविन्द फाल्के था। देविका रानी यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली अभिनेत्री थीं। इसके बाद साल 1973 में अभिनेत्री रूबी मेयर्स को, 1976 में कानन देवी, 1983 में दुर्गा खोटे को, 1989 में लता मंगेशकर को और साल 2000 में आशा भोंसले को यह पुरस्कार दिया गया। वहीं अब दो दशक के बाद यह पुरस्कार दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को मिलने जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि साल 2019 के बाद कोविड-19 महामारी के चलते इस पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई। अब 2020 के लिए यह सम्मान आशा पारेख को दिया जा रहा है। इसकी घोषणा हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की थी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 सितंबर को आयोजित होने जा रहे ह68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में आशा पारेख को ये सम्मान देने जा रही हैं ।
नई दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व प्राद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को दावा किया है भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात वर्ष 2025-26 तक बढ़कर 120 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा और यह राज्य सरकारों की केंद्र के साथ साझेदारी से भी संभव हो सकेगा। राजीव चंद्रशेखर ने चेन्नई के महिंद्रा वर्ल्ड सिटी में नई और […]
नई दिल्ली। फेमस टीवी कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के सभी किरदारों ने लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। ये सभी एक्टर्स इनते पॉपुलर हो गए कि फैंस अब इन्हें असली नाम की जगह सीरियल में किरदारों के नाम से ही जानते हैं। इस शो का […]
मुंबई: फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म ‘प्रोजेक्ट K’ अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है. सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक बनने जा रही इस मेगास्टार फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं. तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन […]
क्रिसमस का त्योहार पूरे देश में 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी इसे लेकर पूरे देश में एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस महामारी के बावजूद मनोरंजन जगत में इस त्योहार को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं इस खास […]