भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश में दिवाली से पहले खुल सकता है पदोन्नति का रास्ता!

  • मंत्रालय में अफसरों की चल रही हैं बैठकें

रामेश्वर धाकड़
भोपाल। प्रदेश में 6 साल से इंतजार कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दीपावली पर पदोन्नति का रास्ता खुल सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार के मंत्री समूह ने कर्मचारी संगठनों से चर्चा के बाद पदोन्नति नियम तैयार कर लिया था। सरकार जल्द ही इस नियम को लागू करने की तैयारी में है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव इसको लेकर पिछले कई दिनों से आला अफसरों के साथ कमराबंद बैठकें कर रहे हैं। पदोन्नति नियम को लेकर विधि विभाग का अभिमत भी आ चुका है। संभवत: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दीपावली पर कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दे सकते हैं। आठ महीने पहले मंत्री समूह ने कर्मचारी संगठन सपाक्स एवं अजाक्स के साथ बैठक कर पदोन्नति का रास्ता निकालने की कोशिश की, लेकिन तब समाधान नहीं निकल पाया। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नया पदोन्नति नियम तैयार कर लिया था। जो करीब 6 महीने से शासन स्तर पर मंजूरी के लिए विचाराधीन है। सूत्रों से खबर है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही पदोन्नति का रास्ता निकालने के पक्ष में है।


तबादलों की तिथि बढ़ाने पर गफलत
राज्य शासन ने पिछले महीने 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक तबादलों से प्रतिबंध हटाया था। यह अवधि बीत चुकी है, लेकिन ज्यादातर विभाग अभी तक तबादला सूची जारी नहीं कर पाए हैं। कुछ विभाग 5 तारीख में आदेश जारी कर रहे हैं। इस बीच चर्चा है कि तबादलों की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। हालांकि इसको लेकर नया आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है। तिथि बढ़ाने के पीछे तर्क है कि मुख्यमंत्री समेत मंत्री महाकाल लोक के लोकार्पण में व्यस्त हैं।

Share:

Next Post

भोपाल में भाजपा विधायकों के बदले जा सकते हैं चुनाव क्षेत्र!

Fri Oct 7 , 2022
अगले चुनाव विधानसभा में सभी सीटें जीतने की प्लानिंग किसी का नहीं कटेगा टिकट भोपाल। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा में मंथन का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने फिलहाल कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों को अगले चुनाव में जीतने की रणनीति पर काम शुरू किया है। जिसमें […]