img-fluid

halloween festival : लोग भूत और चुड़ैल बनकर पूर्वजों की आत्माओं को करते हैं खुश

October 30, 2022

सियोल। दक्षिण कोरिया (South Korea) की राजधानी सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल हैलोवीन (halloween festival) के दौरान हुए हादसा हुआ है। हादसे में करीब 151 लोगों की मौत और 200 से अधिक के लोग घायल होने की खबर है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दक्षिण कोरिया (South Korea) की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है।



आपको बता दें कि विदेशों में हैलोवीन खूब धूमधाम से मनाया जाता है। हैलोवीन का आयोजन अक्टूबर की 31 तारीख को होता है, हालांकि, लोग इसका जश्न पहले से ही मनाने लगते हैं और तरह-तरह की पार्टियों का आयोजन किया जाता है। लोग इस पार्टी में डरावने कपड़े और मैकअप करके आते हैं, क्योंकि यह आत्माओं का दिन होता है। यानी मान्यता है कि इस दिन पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलेग। इस दिन पहने जाने वाले कपड़ों को हैलोवीन कॉस्ट्यूम (Halloween Costume) कहा जाता है।

इस दिन लोग हैलोवीन कॉस्ट्यूम (Halloween Costume) यानी डरावने कपड़े और डरावना मास्क-मेकअप करते हैं। फसल के मौसम में किसानों की मान्यता थी कि बुरी आत्माएं धरती पर आकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यही कारण था कि लोग डरावने कपड़े पहनने लगे, हालांकि, इसे लेकर भी लोगों की अलग-अलग कहानियां हैं।

हैलोवीन को करीब 2000 साल पहले ‘आल सेट्स डे’ के नाम से उत्तरी यूरोप में मनाया जाता था। इतिहासकारों की मानें तो हैलोवीन प्राचीन सेल्टिक त्योहार (सम्हैन) से संबंधित है। मान्‍यता है कि इस दिन मरे हुए लोगों की आत्माएं उठती हैं और धरती पर मौजूद जीवित आत्माओं को नुकसान पहुंचाने के लिए परेशानी पैदा करती हैं। हैलोवीन में इन बुरी आत्माओं के डर को भगाने के लिए लोग डेविल बनते हैं और भूत जैसे कपड़े पहनते हैं। बुरी आत्माओं को भगाने के लिए हर जगह आग जलाकर उसमें जानवरों की हड्डियां फेंकी जाती हैं।

Share:

  • शहर से फिर आधा दर्जन नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस तलाश में जुटी

    Sun Oct 30 , 2022
    इन्दौर। पुलिस कमिशनरी लागू होने के बाद भी शहर से नाबालिग बच्चों के अपहरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। कल फिर शहर के अलग-अलग थानों पर नाबालिग बच्चों के अपहरण के 6 मामले दर्ज किए गए। नबालिग बच्चों के अपहरण के मामले में एरोड्रम पुलिस को 60 फीट रोड़ पर स्थित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved