बॉलीवुड के फेमस स्टार किड व अभिनेता हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) का जन्म 9 नवम्बर 1990 को मुंबई में हुआ था। वह फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के बेटे और सोनम कपूर एवं रिया कपूर के भाई हैं। एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) ने भी अपने करियर के रूप में फिल्मों को ही चुना और साल 2014 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। इसके बाद हर्षवर्धन ने 2016 में, उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ के साथ अपने बॉलीवुड अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सैयामी खेर उनके साथ थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई।
साल 2018 में उनकी फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में दर्शकों ने उनके अभिनय को सराहा। इसके बाद वो अपने पिता अनिल कपूर की फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में एक छोटे से रोल में दिखे। फिल्मों के अलावा हर्षवर्धन वेब सीरीज रे में भी शानदार अभिनय करते नजर आये। हर्षवर्धन कपूर आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म थार में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था। हर्षवर्धन कपूर जल्द ही अपने पिता अनिल के साथ ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे।
Share:
नई दिल्ली। श्रीमद्भागवत गीता (Shrimad Bhagwat Geeta) में भगवान कृष्ण के उन उपदेशों का वर्णन है जो उन्होंने महाभारत युद्ध (mahabharat war) के दौरान अर्जुन को दिए थे. श्रीकृष्ण के उपदेश मनुष्य को कर्म व धर्म के सच्चे ज्ञान से अवगत कराते हैं. गीता सबसे प्रभावशाली ग्रंथ है. भगवद-गीता को भगवान का गीत कहा जाता […]
नई दिल्ली । साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) अपने एक बयान के चलते फंस गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) पर निशाना साधने की कोशिश की। दरअसल उनका कहना था कि बॉलीवुड की ओर से उन्हें कई ऑफर्स मिल रहे हैं लेकिन यह इंडस्ट्री […]
रिद्धिमा कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब थी। रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए पोस्ट शेयर करती रहती है। एक बार फिर रिद्धिमा ने ऋषि कपूर को याद किया है। रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता ऋषि कपूर की याद में उनकी घड़ी अपनी कलाई में लगा रही है। रिद्धिमा कपूर […]
भोजपुरी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स (worldwide records) कंपनी ने सुपरसिंगर नेहा राज और राकेश तिवारी (Neha Raj and Rakesh Tiwari) का नया सांग रिलीज किया है। इसके बोल हैं लिट्टी चोखा हमार (Litti Chokha Hamar)। गाने को भोजपुरी फ़िल्म जगत की सुपरहॉट और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। इस गाने में राजस्थान […]