लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘सर्कस’ (Circus) का मोशन पोस्टर मेकर्स (motion poster makers) ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। पोस्टर में फिल्म के सभी अहम किरदारों की झलक है। पोस्टर (Poster) को अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।
सर्कस एक पारिवारिक फिल्म होगी। रणवीर सिंह का इसमें डबल रोल रहने वाला है। फिल्म शेक्सपियर के प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर’ से प्रेरित है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही ‘सर्कस’ को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार भी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved