img-fluid

मदरसों में पढ़ने वालों को भी पहननी होगी ‘वर्दी’! मिलेगी NCC, NSS, स्काउट-गाइड ट्रेनिंग

December 01, 2022

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मदरसों में भी अब बच्चों को स्काउट एंड गाइड, एनसीसी और एनएसएस की ट्रेनिंग ले सकेंगे. राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इस बाबत मदरसों को निर्देश दिया है. इस तरह अब उत्तराखंड के Madrasa में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स दीनी तालीम के साथ-साथ स्काउट एंड गाइड और NCC के लिए ट्रेंड हो सकेंगे. माना जा रहा है कि इससे मदरसों के छात्रों को भी सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा. ये फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब हाल ही में मदरसों में ड्रेस कोड और NCERT सिलेबस लागू करने की बात कही गई थी.

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के मदरसों में बच्चे स्काउट एंड गाइड, एनसीसी और एनएसएस की ट्रेनिंग ले पाएंगे. उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों, संस्कृत विद्यालय, आंगनबाड़ी, सरकार से एडेड स्कूल और सभी मदरसों में NCC, NSS और Scouts and Guides के कोर्स करवाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए बकायदा इन कोर्स के लिए जो ड्रेस निर्धारित की गई है, उसे मदरसों में लागू भी किया जाएगा.

इसका मतलब ये हुआ कि मदरसों के छात्रों को स्काउंट एंड गाइड और एनसीसी के लिए बनाए गए ड्रेस कोड का पालन करना होगा. उन्हें वर्दी पहनकर अलग-अलग ट्रेनिंग में हिस्सा लेना होगा. यहां गौर करने वाली बात ये है कि स्काउट एंड गाइड, एनसीसी और एनएसएस की ट्रेनिंग सिर्फ मदरसों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके दायरे में प्राइवेट स्कूलों, संस्कृत विद्यालय, आंगनबाड़ी भी शामिल किए गए हैं.


  • मदरसों में होगा NCERT Syllabus
    इससे पहले, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने अगले साल अप्रैल से शुरू होने वाले नए एकेडमिक सेशन से अपने मदरसों में ड्रेस कोड और अंग्रेजी मीडियम से NCERT सिलेबस लागू करने का फैसला लिया है. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने हाल ही में बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां मदरसों के बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह नयी पहल की जा रही है. उन्होंने कहा, अंग्रेजी मीडियम से NCERT Syllabus और ड्रेस कोड के साथ मदरसों में शिक्षा देने वाला उत्तराखंड पहला राज्य होगा.

    शम्स ने बताया कि वक्फ बोर्ड प्रदेश में 103 मदरसों का संचालन करता है, जिनमें से चार जिलों—देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल में स्थित सात मदरसों को मॉडल मदरसा बनाने का भी निर्णय लिया गया है और वहां स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी. उन्होंने बताया कि मदरसों में ड्रेस कोड के बारे में मुस्लिम धर्मगुरूओं से बात की जा रही है और उन्हें विश्वास में लेकर ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. हांलांकि, उन्होंने कहा कि मदरसों में जब अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई होगी तो ड्रेस कोड भी उसी तर्ज पर होगा.

    Share:

  • शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का पोस्टर जारी, 25 जनवरी को होगी रिलीज

    Thu Dec 1 , 2022
    मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में हैं. साल 2023 में शाहरुख खान की 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं. जिसमें पठान, जवान और डंकी शामिल हैं. यानि आने वाले साल में किंग खान अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. फिल्म पठान का एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved