img-fluid

प्रदेश कांग्रेस संगठन में भारी फेरबदल की तैयारी

December 13, 2022

रवीन्द्र जैन
भोपाल। मप्र कांग्रेस में भारी फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस की नई टीम का गठन किया जा रहा है। लगभग 20 जिलाध्यक्षों को भी बदला जा रहा है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संगठन में कसावट शुरु कर दी है। सूत्रों के अनुसार कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की भारी भरकम टीम को भंग करने के मौखिक निर्देश दे दिए हैं। यानि फिलहाल प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष के अलावा कोई पदाधिकारी नहीं है। कमलनाथ ने नये प्रदेश पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। सूत्रों के अनुसार इस महीने के अंत तक कांग्रेस हाईकमान मप्र कांग्रेस के नये पदाधिकारियों की घोषणा कर सकता है। नये पदाधिकारियों के नामों के प्रस्ताव कमलनाथ शीघ्र ही दिल्ली भेजेंगे। यह भी खबर आ रही है कि कमलनाथ इस बार अपनी टीम छोटी लेकिन मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं।



20 नये जिलाध्यक्ष
भोपाल में कमलनाथ के बंगले पर फिलहाल लगभग 20 जिलाध्यक्षों को बदलने की कवायद चल रही है। यह संख्या कुछ कम ज्यादा हो सकती है। खबर लिखे जाने तक 18 नये जिलाध्यक्षों के नाम तय कर लिए गये हैं। इन नामों की अनुशंसा दिल्ली भेजी जा रही। सभी नये जिलाध्यक्षों की घोषणा दिल्ली से होगी।

Share:

  • मप्र में 10वीं के विद्यार्थियों का पास होना हुआ आसान

    Tue Dec 13 , 2022
    बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव, 100 में से आसानी से पाएंगे 55 अंक भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल में इस बार परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। 100 अंक में से अब छात्र आसानी से 55 अंक हासिल कर पाएंगे। कोरोना काल में किए गए बदलाव को और आगे बढ़ा दिया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved