img-fluid

57 फीसदी कर्मचारियों को 12% वेतन वृद्धि की उम्मीद, संगठित क्षेत्र के रोजगार में इस साल रही तेजी

December 27, 2022

नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक मंदी, महंगाई, स्टार्टअप निवेश में कमी, टेक क्षेत्र में छंटनी और मंदी की आशंका के बीच 57% कर्मचारियों अगले साल 12% से अधिक वेतन वृद्धि की उम्मीद है। सीआईईएल एच आर सर्विसेस के अध्ययन के अनुसार, 23 फीसदी कर्मचारियों का मानना है कि 8-12 फीसदी की वृद्धि हो सकती है जबकि 11 फीसदी मानते हैं कि चार से पांच फीसदी तक वेतन बढ़ सकता है। हालांकि, 8.3 फीसदी मानते हैं कि केवल 4 फीसदी तक उनकी सैलरी बढ़ सकती है।

विपरीत आर्थिक स्थितियों के बावजूद अधिकांश कर्मचारियों को वेतन में बढ़त की उम्मीद है। भारी मांग और प्रतिभाओं को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण आईटी क्षेत्र ने पिछली बार ज्यादा वेतन वृद्धि की थी। इस साल, जमीनी स्तर की स्थिति बदल गई है, फिर भी कर्मचारी वेतन वृद्धि को लेकर आशान्वित हैं।


पिछली बार वेतन वृद्धि में विनिर्माण, इंजीनियरिंग, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों ने रूढ़िवादी दृष्टिकोण अपनाया था। अधिकांश कर्मचारियों की सैलरी 10 फीसदी से कम बढ़ी थी। जैसे-जैसे गतिविधियां बढ़ने लगी हैं, इन क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को अब इससे ज्यादा बढ़त की उम्मीद है।

दिल्ली, एनसीआर व मुंबई में ज्यादा भर्तियां
एक दूसरी रिपोर्ट के अनुसार, देश में संगठित क्षेत्र के रोजगार में तेजी देखी गई है। खासकर दूसरे स्तर के शहरों में इसमें ज्यादा बढ़त है। 2022 में इस क्षेत्र के रोजगार में दोगुना का इजाफा हुआ है।

  • रिपोर्ट के मुताबिक, महानगरों जैसे दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई और बंगलूरू, पुणे, अहमदाबाद और जयपुर में भी छोटे उद्योगों की भर्ती में तेजी देखी गई है।

Share:

  • Bank Holiday: जनवरी में आधे महीने शाखाओं पर नहीं होगा काम, शनिवार व रविवार मिलाकर 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

    Tue Dec 27 , 2022
    नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखें तो जनवरी महीने में कुल 14 दिन बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में यह जरूरी है कि अगर आप बैंक शाखाओं पर जाकर अपना काम निपटाने के मूड में हैं तो जनवरी महीने की बैंक छुट्टियों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved