सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के गांव मेहनाखेड़ा के पास सोमवार दोपहर के समय सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक बच्च सहित पांच लोगों की मौत हो गई। दो घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
बताया जा रहा है गांव मेहनाखेड़ा निवासी एक परिवार कार में सवार होकर निजी काम से जा रहे थे। इस दौरान अचानक कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की हालत इन दिनों पतली है। देश की अर्थव्यवस्था गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। नकदी संकट से जूझ रहे देश का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (जुलाई-अक्टूबर) में 115 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। बाढ़ से हुई तबाही झेलने वाले पाकिस्तान के इस हालत का […]
कोलकाता। राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर फौजदारी मुकदमा करने की धमकी देने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें (बनर्जी) चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए क्योंकि वरिष्ठ वकील होने के बावजूद उन्हें नहीं मालूम है कि राज्यपाल के खिलाफ केस दर्ज […]
कलेक्टर ने पात्र सभी नागरिकों से की वैक्सीन लगवाने की अपील भोपाल। भोपाल में सोमवार तक 34 लाख वैक्सीन के डोज लगाये जा चुके हैं। इसमें से 20 लाख 28 हजार नागरिकों को प्रथम डोज लगाये जा चुके हैं और दोनों डोज 13 लाख 91 हजार नागरिकों को लग चुके हैं। शेष 4 लाख 65 […]
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का साया मडराने लगा है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो चार दिसंबर यानी शनिवार तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंच सकती है। इसके कुछ देर बाद ही यह चक्रवाती […]