मुंबई (Mumbai)। फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Kiara Advani and actor Sidharth Malhotra) की शादी कराने वाले पंडितजी (Pandit ji) ने अपनी दक्षिणा को लेकर मीडिया से चर्चा की। पंडितजी ने कहा कि इन दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत (Very beautiful) है। इन दोनों के धर्म और लोगों के बारे में अच्छे विचार हैं। दोनों बहुत दयालु हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके पैर जमीन पर हैं। मीडिया से बात करते हुए गुरुजी ने कहा कि वे बहुत प्यारे कपल हैं। उन्होंने सिद्धार्थ और कियारा को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया।
अभिनेत्री कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ की शादी के बाद पहला रिसेप्शन 9 फरवरी को दिल्ली में और दूसरा रिसेप्शन 12 फरवरी को मुंबई में होगा। सिद्धार्थ का परिवार दिल्ली में रहता है और मुंबई में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां हैं। इसलिए मुंबई में भी खास रिसेप्शन दिया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved