वाशिंगटन (Washington)। संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज (Ruchira Combos) को संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग (united nations social development commission) के 62वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि कंबोज को इस सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की पहली बैठक में अध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ ही नॉर्थ मैसेडोनिया से जॉन इवानोवस्की, डोमिनिक गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन और लक्समबर्ग से थॉमस लैमर को 62वें सत्र का उपाध्यक्ष चुना गया। इससे पहले, सामाजिक विकास आयोग ने अपने 61वें सत्र के अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद को चार मसौदा प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे थे। जिन मसौदा प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अपनाया जाना है उनमें असमानताओं को दूर करने के लिए पूर्ण रोजगार सृजित करना और कोविड-19 महामारी के बाद सामान्य स्थिति बहाली पर जोर देना शामिल है।
संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 61वें सत्र के अंतिम दिन आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) को अपनाने के लिए चार मसौदा प्रस्तावों के साथ आगे बढ़ने का फैसला लिया गया है। आयोग के 61वें सत्र की अध्यक्षता, कतर की राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि आलिया अहमद बिन सैफ अल-थानी ने की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved