
नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली शराब नीति मामले में (In Delhi Liquor Policy Case) मंगलवार को पहली बार (For the First Time) दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री (Former Deputy Chief Minister of Delhi) मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को आरोपपत्र में (In Chargesheet) नामजद किया (Named) । इसके साथ ही व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल, हैदराबाद के सीए बुचीबाबू गोरंटला और अर्जुन पांडे के खिलाफ भी आरोपपत्र दाखिल किया।
सीबीआई द्वारा इस मामले में मंगलवार को दायर दूसरे पूरक आरोपपत्र में इन चारों को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में पहली बार सिसोदिया का नाम लिया है, जो लगभग दो महीने से न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने इससे पहले इसी मामले में सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved