मुंबई (Mumbai) । एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Actor Sushant Singh Rajput) ने 2020 में आत्महत्या कर ली थी। उनके सुसाइड का मामला काफी चर्चित रहा था। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Javed Akhtar) के एक बयान ने सनसनी मचा दी है। उन्होंने जावेद अख्तर (Javed Akhtar) पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने कहा है कि तीन साल बाद तीन मई को मामले की सुनवाई हुई, जिसमें कंगना का बयान अपमानजनक था।
अख्तर ने भी अपने वकील जय भारद्वाज के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ”कंगना ने फरवरी 2022 में मुझ पर ये सारे आरोप लगाए थे और जब कुछ महीने बाद सुशांत का निधन हो गया तो यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। उस समय मैंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने मुझ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया। यह बयान मेरे लिए अपमानजनक था।”
जावेद के मुताबिक, कंगना ने कहा था कि बॉलीवुड में एक ऐसा ग्रुप है जो सुसाइड को बढ़ावा देता है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वहीं इस मामले में अगली सुनवाई 12 जून को होगी। तारीख पर कंगना को भी कोर्ट में पेश होना होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved