
मुंबई (Mumbai) । बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के लिए आज का दिन काफी खास है। परिणीति और राघव, आज दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। जिस में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। एक ओर जहां लंदन से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी इस फंक्शन में शामिल होने के लिए निकल चुकी हैं तो दूसरी ओर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने इस सगाई की पुष्टि कर दी है।
दिल्ली के लिए रवाना हुईं प्रियंका
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सामने आई है। कहा जा रहा है कि प्रियंका की ये तस्वीर लंदन एयरपोर्ट की है, जहां से वो दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। दिल्ली में प्रियंका, परिणीति और राघव (Priyanka, Parineeti and Raghav) की सगाई में शामिल होंगी। हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 12 मई की सुबह प्रियंका दिल्ली पहुंच जाएंगी और ये उनकी एक शॉर्ट ट्रिप होगी। वहीं इस खास मौके पर निक भी उनके साथ आ सकते हैं।
मधु चोपड़ा ने की पुष्टि
वहीं पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने परिणीति और राघव की सगाई की पुष्टि कर दी है और बातचीत में दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि अभी तक राघव और परिणीति की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक शाम पांच बजे से दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई होगी, जिस में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही सिर्फ शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक करण जौहर भी इस फंक्शन में शामिल हो सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved