
भोपाल। कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि बजरंग बली और कांग्रेस के कार्यकर्ता की कर्नाटक में जीत हुई है। कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में बजरंगबली का आशीर्वाद हमें जरूर मिलेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कर्नाटक बुद्धिजीवियों का हब है। जितनी सीटें कांग्रेस को मिली उसकी आधी सीटें भी बीजेपी को नहीं मिली हैं और मोदी जी ने पूरा ज़ोर लगा लिया, रोड शो भी किया, नुक्कड़ सभा भी की। कर्नाटक के परिणामों से दक्षिण भारत ने उत्तर भारत को दिशा दिखाई है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आये परिणाम और कांग्रेस को बहुमत मिलने पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनाया गया, कांग्रेसजनों द्वारा परस्पर बधाई देते हुए आतिशबाजी की गई, मिष्ठान वितरित किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved