img-fluid

10 साल में भारत के हर कोने तक पहुंची अमेजन, करेगी 1 लाख करोड़ का निवेश

June 01, 2023

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया में अपनी 10वीं सालगिरह मना रही है. 2013 में, अमेजन ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करके भारत में अपना सफर शुरू किया. कंपनी ने पिछले एक दशक में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन कंपनी भविष्य के लिए उम्मीदों से भरी है. 10 साल के सफर में कॉस्ट कटिंग, हजारों कर्मचारियों की छंटनी और कुछ कारोबार ठप होने जैसी कड़वाहट भी आई हैं. इन सब बातों से परे कंपनी आने वाले कल की ओर देख रही है और पूरी तैयारी के साथ भारत में अपना सफर जारी रखेगी.

कोविड के कारण लगे लॉकडाउन ने अमेजन को काफी फायदा पहुंचाया. ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए कंपनी ने अच्छा बिजनेस हासिल किया. अमेजन के लिए कॉमर्स बिजनेस बहुत मायने रखता है. कंपनी ने सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग जैसा बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए 6.5 बिलियन डॉलर (करीब 53,500 करोड़ रुपये) का निवेश किया है, जो भारत में काम करने के समय मौजूद नहीं था.

1 लाख करोड़ का निवेश

2021 में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने सीईओ का पद छोड़ दिया. उनके बाद एंडी जेसी ने सीईओ का पद संभाला. जेसी ने पूरा फोकस लागत कम करके मुनाफा बढ़ाने पर लगाया. वहीं, 25 साल से लिस्टेड कंपनी के लिए बेजोस की स्ट्रेटिजी प्रॉफिट को दरकिनार कर ग्रोथ बढ़ाने पर थी.

एक इंटरव्यू में ई-कॉमर्स किंग में अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के सीईओ एडम सेलिप्सकी ने कहा कि कंपनी इंडिया में बिजनेस को फैलाना जारी रखेगी. देश में बिजनेस की रफ्तार बढ़ाने के लिए अमेजन 2030 तक 12.7 बिलियन डॉलर (करीब 1 लाख करोड़ रुपये) इन्वेस्ट करेगी.


  • इंडिया के हर कोने में कैसे पहुंची अमेजन

    2013 एक ऐसा समय था जब ऑनलाइन सामान मंगाने पर लोगों का ज्यादा विश्वास नहीं था. ऐसे में लोगों के बीच विश्वास जगाना जरूरी था. इंडिया में हर जगह इंटरनेट की बेहतरीन कनेक्टिविटी नहीं थी. ऐसे में कंपनी ने कुछ अलग करने की सोची.

    1. जहां नेटवर्क अच्छे नहीं थे वहां ऐप के अलग-अलग वर्जन पेश किए गए.
    2. अमेजन ने एक वेयरहाउस और 100 सेलर्स के साथ शुरुआत की. अब कंपनी के पास 15 राज्यों में 4.3 करोड़ क्यूबिक फीट का स्टोरेज है.
    3. 2016 में कंपनी ने दो घंट में ग्रॉसरी डिलीवर करने की सर्विस शुरू की.
    4. इसी साल प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया गया. इसने अमेजन के बिजनेस को नई उंचाइयां दी.
    5. पेमेंट ऑप्शन देने के लिए Pay Balance सर्विस शुरू की गई.
    6. 2016 में ही अमेजन प्राइम वीडियो को लॉन्च किया गया, जो ओटीटी सेगमेंट में आज एक बड़ा प्लेयर बन चुका है.
    7. 2019 में अमेजन ने हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़ा कैंपस खोला.
    8. 2020 में जेफ बेजोस ने इंडिया में स्मॉल और मीडियम बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए 1 अरब डॉलर का निवेश किया.
    9. 2025 तक कंपनी 10,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाने का भी प्लान कर रही है.
    10. हाल ही में कंपनी ने रीसेलर प्लेटफॉर्म Glow Road को भी खरीदा है.

    इनके अलावा अमेजन फ्रेश और अमजेन फॉर्मेसी जैसी सर्विसेज के साथ अमेजन इंडियन मार्केट में एक बड़ा और मजबूत ब्रांड बन चुका है. हालांकि, सरकारी नियमों की वजह से कंपनी को Cloudtail जैसे बिजनेस बंद करने पड़े हैं. अब कंपनी का टारगेट है कि वो अगले कुछ सालों में इंडिया से 20 अरब डॉलर (लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये) का एक्सपोर्ट करे.

    Share:

  • भारत में अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय समर्थन नहीं मांग रहे हैं - राहुल गांधी

    Thu Jun 1 , 2023
    सैन फ्रैंसिस्को । कांग्रेस नेता (Congress Leader) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने स्पष्ट किया कि (Clarified that) वह (They) भारत में अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए (To Continue their Fight in India) कोई अंतरराष्ट्रीय समर्थन (Any International Support) नहीं मांग रहे हैं (Not Seeking) और कहा कि हमारी लड़ाई हमारी है (Our Fight is […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved