img-fluid

टमाटर 155 के पार, सरकार का तर्क- बारिश के चलते बढ़ी कीमतें

July 05, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी हैं। टमाटर का उत्पादन (tomato production) करने वाले क्षेत्र में बारिश के कारण सप्लाई बाधित होने से टमाटर की कीमतों में वृद्धि (increase in tomato prices) हुई है।

यह जानकारी सरकारी आंकड़ों में दी गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि टमाटर की सबसे अधिक कीमत 155 रुपये प्रति किलो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में थी। महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में थीं। कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे अधिक यानी 148 रुपये प्रति किलो तथा मुंबई में सबसे कम यानी 58 रुपये प्रति किलो थी।

बता दें कि दिल्ली और चेन्नई में कीमतें क्रमशः 110 रुपये प्रति किलो और 117 रुपये प्रति किलो थीं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, औसत अखिल भारतीय खुदरा मूल्य 83.29 रुपये प्रति किलो था। जिसका मॉडल मूल्य 100 रुपये प्रति किलो था।



  • इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थानीय विक्रेता गुणवत्ता और इलाके के आधार पर 120-140 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेच रहे हैं। पश्चिम विहार के स्थानीय विक्रेता ज्योतिष कुमार झा ने कहा, ”हमने आजादपुर थोक बाजार से सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला टमाटर 120 रुपये प्रति किलोग्राम पर खरीदा है और खुदरा में 140 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेच रहे हैं।”

    पिछले दो सप्ताह में टमाटर पैदा करने वाले राज्यों से सप्लाई बाधित हुई है, जहां टमाटर की तुड़ाई और इसका ढुलाई प्रभावित हुआ है। सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी एक मौसमी मामला है और इस समय कीमतें आम तौर पर ऊंची रहती हैं। अगले 15 दिनों में कीमतें नरम होने और एक महीने में सामान्य होने की उम्मीद है।

    Share:

  • दुबई से कोच्चि पहुंची Spicejet फ्लाइट का फटा मिला टायर, सभी यात्री सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं

    Wed Jul 5 , 2023
    तिरुवनंतपुरम। दुबई से कोच्चि पहुंची स्पाइसजेट विमान का टायर फटा मिला। हालांकि, कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया बोइंग 737 फ्लाइट एसजी-17 दुबई से कोच्चि पहुंची। उड़ान के बाद पता चला कि विमान के टायर संख्या- दो फटा हुआ था। हालांकि, सब कुछ सामान्य रहा। लैंडिंग भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved